Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में बेकाबू ट्रॉले ने तीन कारों, बस और बाइक को मारी टक्कर, 12 लोग घायल
Uncontrollable trolley collides with three cars, bus and bike in Punjab, 12 injured

पंजाब में बेकाबू ट्रॉले ने तीन कारों, बस और बाइक को मारी टक्कर, 12 लोग घायल

पठानकोट : पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चक्की पुल के पास एक बेकाबू ट्रॉले ने बस समेत आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी । सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार हादसे में 15 दिन के नवजात समेत 12 लोग घायल हो गए। इनमे से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीँ हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर , ट्रॉला वहीं छोड़कर भाग गया। जबकि कुछ समय बाद ड्राइवर ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

इसके बाद घायलों को पठानकोट के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। वहां बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से लोगों ने भारी मशक्कत से 15 दिन के नवजात, अन्य पांच लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मोके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुँचाया और आगे की कार्यवाही शुरू की।

मिली जानकारी अनुसार राजस्थान नंबर का ट्रॉला डमटाल की पहाड़ियों से उतर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्राला बेकाबू हो गया , और एक के बाद कई गाड़ियों को टक्कर मारता गया। इस दौरान बेकाबू ट्रॉले ने पहले दो कारों, एक बस और फिर बाइक को मारी टक्कर। अंत में ट्रॉला एक कार को घसीटता हुआ ले गया और आगे जाकर रुका। कार बुरी तरह चकनाचूर हो गयी जिसमे से लोगों को कड़ी मुशकत के बाद निकाला गया। फिलहाल घायलों का इलाज़ चल रहा है।

 


Leave a Reply