Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के CM चरणजीत चन्नी ने आटाे चालकाें के लिए किये कई एलान, पढ़े जानकारी
Know what Punjab CM Channi said on PM Modi's security lapse case

पंजाब के CM चरणजीत चन्नी ने आटाे चालकाें के लिए किये कई एलान, पढ़े जानकारी

लुधियाना : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लुधियाना के गिल रोड स्थित दाना मंडी में वर्करों की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, वहीँ रास्ते में उन्होंने अपना काफिला गिल रोड के नजदीक आटो स्टैंड के पास रूकवा लिया और कुछ देर के लिए आटो एसोसिएशन के दफ्तर में पहुँच गए। वहां उन्होंने आटो चालकों की समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की और मुख्यमंत्री चन्नी ने आटो चालकों को कई तरह की राहतें देने का ऐलान करके उनको खुश कर दिया। इसके साथ ही उनको अनुशासन में रहने का पाठ भी पढ़ा दिया। CM चन्नी ने कहा कि आटो चालकों के पुराने जुर्माने सिर्फ एक रुपया अदा करके माफ कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा इसके अलावा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आटो चालकों पर पुलिस का डंडा न चले। चन्नी ने कहा इसके लिए ऑटो वालों को एक खास सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। वहीँ CM चन्नी ने आटो चालकों से कहा कि वे भी अनुशासन में रहें। चन्नी ने कहा शहर में ट्रैफिक सही ढंग से चले इसके लिए एक पीली लाइन सड़काें पर लगाई जाएगी, इस लाइन के बीच ही आटो चलेंगे। वहीँ CM चन्नी ने कहा कि सरकार आम आदमी की है और आम आदमी की दिक्कतों का ही निपटारा पहल के आधार पर किया जा रहा है।

 


Leave a Reply