Latest news
मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के CM  कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया बड़ा ऐलान , राज्य में 1 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू, होटल और रेस्टोरेंट के बंद होने के समय में बदलाव
Now night curfew in Punjab from 8 pm, mini lockdown on Sunday, read all information

पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया बड़ा ऐलान , राज्य में 1 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू, होटल और रेस्टोरेंट के बंद होने के समय में बदलाव

चंडीगढ़ (अनुराग ): पंजाब सरकार ने राज्‍य में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर बुधवार को बड़ा कदम उठाने की घोषणा की। राज्‍य के मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऐलान किया कि पंजाब में शहरों और नगरों में नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह 1 दिसंबर से लागू होगा। यह रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। उन्‍होंने कोरोना के दूसरी लहर के खतरे को देखते हुए चरणबद्ध ढंग से लागू किए जाने वाली पाबंदियों की भी जानकारी दी।इसके साथ ही राज्‍य सरकार ने मास्‍क नहीं पहनने और शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने पर लगने वाले जुर्माने की राशि भी दोगुनी कर दी है। इसके साथ ही होटल और रेस्‍टोरेटों के लिए भी पाबंदी लगाई गई है। ये रात 9.30 बजे तक ही खुल सकेंगे।

मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि दिल्ली-एनसीआर में कोरोना वायरस कोविड-19 से दोबारा की स्थिति गंभीर हो गई है और पंजाब में भी दूसरी लहर की आशंका है।कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को राज्य में नए प्रतिबंधों का आदेश दिया। मास्क पहनने या शारीरिक दूरी के मानदंडों का पालन करना होगा। इसका उल्‍लंघन करने पर लगने वाले जुर्माने की राशि अब 500 रुपये के बदल 1000 रुपये होगी।

 

source link


Leave a Reply