Latest news
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के CM भगवंत मान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर लुधियाना में फहराया तिरंगा
Punjab CM Bhagwant Mann hoisted the tricolor in Ludhiana on the occasion of Republic Day.

पंजाब के CM भगवंत मान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर लुधियाना में फहराया तिरंगा

पंजाब : सीएम भगवंत मान ने पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मान को मिली आतंकी धमकियों के मद्देनजर पूरे लुधियाना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। बता दे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर से पिता बनने वाले हैं। ये जानकारी मान ने खुद गणतंत्र दिवस के अवसर पर लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के मैदान में रखे गए प्रशासनिक कार्यक्रम में दी।

मुख्यमंत्री मान ने अपने भाषण के दौरान जनता को खुशखबरी देते हुए कहा कि वह पिता बनने वाले हैं। मार्च तक उनके घर में खुशियां आएंगी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं।

मान ने यह खुशी सामाजिक तौर पर इसलिए जाहिर की क्योंकि वह प्रदेश की जनता को इस खुशी के जरिए एक संदेश देना चाहते थे। सीएम मान ने बताया कि जब से उनकी पत्नी गर्भवती हुई है, उन्होंने कभी अपनी पत्नी का टेस्ट नहीं करवाया और टेस्ट करवा कर उन्होंने कभी यह जानने की कोशिश नहीं कि उनके घर बेटा आने वाला है या बेटी।

सीएम मान ने प्रदेश की जनता को इसके जरिए यह संदेश दिया कि उनके घर में भी अगर कोई बेटी या बेटा जन्म लेता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। बस बच्चा तंदुरुस्त पैदा हो। मान ने कहा-पता नहीं किस वेश में आकर नारायण मिल जाए।

इस दौरान नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब की झांकी को शामिल न किए जाने पर भी मुख्यमंत्री ने विरोध जाहिर किया। उन्होंने कहा कि पंजाब ने देश की आजादी से लेकर इतिहास के पन्नों में अपनी अहम भूमिका निभाई है, पंजाब का इतिहास बहुत ही बड़ा और मानयोग है।

इस दौरान सीएम ने कहा कि अब तक 97 लाख लोग मोहल्ला क्लीनिक से दवा लेकर ठीक होकर घर जा चुके हैं…अच्छी शिक्षा देने के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस खोले जा रहे हैं…पंजाब में इंडस्ट्री के लिए 65 हजार करोड़ का निवेश आया है…जिससे 2 लाख 98 हजारों लड़के-लड़कियों को रोजगार मिलेगा।


Leave a Reply