Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing बिजली संशोधन बिल पर केंद्र सरकार पर भड़के पंजाब के CM भगवंत मान
Another gift to the youth of Punjab on the occasion of Diwali, approval for recruitment of 1450 in police

बिजली संशोधन बिल पर केंद्र सरकार पर भड़के पंजाब के CM भगवंत मान

चंडीगढ़ : खबर है कि केंद्र सरकार के बिजली संशोधन बिल पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। CM मान ने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों को कठपुतली न समझे। हम अपने अधिकार के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेंगे। बता दे केंद्र सरकार इस बिल को संसद में लेकर आ रही है। वहीँ CM भगवंत मान ने इसे राज्यों के अधिकारों पर एक और हमला करार दिया। उन्होंने कहा हम इस बिल को संसद में पेश करने का सख्त विरोध करते हैं।

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि 2020 में यह बिल लाया गया तो किसानों ने इसका विरोध किया। तब केंद्र ने इसे वापस ले लिया। उस वक्त केंद्र ने कमिटमेंट की थी कि राज्यों के साथ सलाह कर इसे दोबारा लाएंगे। लेकिन इसके बावजूद किसी राज्य से चर्चा नहीं की और बिल ले आए।

वहीँ हरपाल चीमा ने कहा कि इस बिल के आने से बिजली क्षेत्र प्राइवेट हाथों में चला जाएगा। इससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो जाएगा। पावर सेक्टर स्टेट चला रहे हैं और स्टेट ही चलाते हैं। इस बिल के बाद अंबानी-अडानी जैसे प्राइवेट घरानों का अधिकार हो जाएगा। इसके बाद बिजली प्राइवेट हो जाएगी। उन्हें कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी।

इसके अलावा चीमा ने कहा कि जिस वक्त यह बिल आया था तो अकाली सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी साइन किए थे। अब वह किस मुंह से इसका विरोध कर रहे हैं।

 


Leave a Reply