Latest news
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing माछीवाड़ा रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी बोले- रैली फ्लाप होने के कारण वापस गए पीएम मोदी
Punjab Chief Minister Charanjit Channi said at Machhiwara rally – PM Modi went back due to rally flop

माछीवाड़ा रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी बोले- रैली फ्लाप होने के कारण वापस गए पीएम मोदी

माछीवाड़ा साहिब : खबर मिली है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने माछीवाड़ा अनाज मंडी में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि फिरोजपुर में भाजपा की रैली में लोग नहीं जुटे, इस कारण वह सुपर फ्लाप हुई और रैली को संबोधित करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी कारण वापस चले गए। मिली जानकारी अनुसार उन्होंने आगे कहा कि अब वह पंजाब और पंजाबीयत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं कि लोगों के विरोध और सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता नहीं थे। जिस वजह से वह वापस गए।

वहीँ उन्होंने मोदी के उस बयान को भी गलत बताया जिसमें उन्होंने पंजाब में अपनी जान को खतरा होने की बात कही। उन्होंने कहा कोई भी प्रदर्शनकारी न तो पीएम की गाड़ी के पास पहुंचा और न ही किसी ने हमला किया, बल्कि किसान शांतमई तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे।

वहीँ मुख्यमंत्री चन्नी ने माछीवाड़ा रैली की तुलना प्रधानमंत्री की फिरोजपुर रैली से करते हुए कहा कि आज भी मौसम खराब है। एक दिन पहले फिरोजपुर रैली में 700 लोग भी नहीं पहुंचे, लेकिन आज भी मौसम खराब है और यहां लोगों का हुजूम उमड़ा है। उन्होंने कहा इससे साबित होता है कि लोग भाजपा के पक्ष में नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने कैप्टन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि फिरोजपुर रैली में कैप्टन खाली कुर्सियोें को संबोधित कर चलते बने।

 


Leave a Reply