Latest news
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing Dera Beas : बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने जसदीप सिंह गिल को बनाया उत्तराधिकारी, आज से ही गद्दी संभालेंगे

Dera Beas : बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने जसदीप सिंह गिल को बनाया उत्तराधिकारी, आज से ही गद्दी संभालेंगे

पंजाब : इस वक़्त की बड़ी खबर है राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पूज्य संत सतगुरु एवं संरक्षक बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सुखदेव सिंह गिल के पुत्र जसदीप सिंह गिल को राधा स्वामी सत्संग ब्यास सोसायटी का संरक्षक मनोनीत किया है। वे आज यानि 2 सितम्बर 2024 से तत्काल प्रभाव से संरक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

बता दे पिछले कुछ समय से बाबा गुरिंदर सिंह बीमार चल रहे हैं। वह ह्दय रोग और कैंसर से पीड़ित हैं। इसी के चलते उनको डेरा प्रबंधों को देखने में मुश्किल आ रही थी। इसी के चलते उन्होंने जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी बनाया है।

जानें नए डेरा मुखी के बारे में
डेरा ब्यास के नए मुखी जसदीप सिंह गिल 45 साल के हैं। उन्होंने बायोकेमिकल इंजीनियरिंग और बायोटेक्नोलॉजी में स्नातक और मास्टर डिग्री हासिल की है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी जसदीप सिंह दवा कंपनी सिप्ला में काम कर चुके हैं।

साै देशों में हैं डेरा ब्यास के केंद्र
डेरा ब्यास एक बड़ा धार्मिक स्थान है। जिसके सौ के करीब देशों में सेंटर और श्रद्धालु हैं। भारत में अलग अलग शहरों में हजारों की संख्या में डेरे और आश्रम है। डेरा ब्यास का राजनीति पर भी काफी बड़ा प्रभाव है। पंजाब और देश की राजनीति के साथ साथ अन्य राज्यों की राजनीति को भी डेरा प्रभावित करता है। इसी के चलते देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत अलग अलग नेता समय समय पर डेरा से आर्शीवाद लेने के लिए आते रहते हैं।


Leave a Reply