Latest news
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 560 सब-इंस्पेक्टरों को दिए नियुक्ति पत्र
Punjab Chief Minister Bhagwant Mann gives appointment letters to 560 sub-inspectors

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 560 सब-इंस्पेक्टरों को दिए नियुक्ति पत्र

जालंधर : पंजाब के CM भगवंत मान ने शनिवार को जालंधर पीएपी में पुलिस विभाग में सिलेक्ट हुए 560 सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। सीएम भगवंत मान ने मंच से कहा- कल मुझे संदेश आया कि भगवंत मान गद्दारी कर रहा है। हरियाणा वालों को नौकरी दे रहे हैं। आज वाली भर्ती में 95% पंजाब से हैं। 31 हरियाणा और 4 राजस्थान के हैं, लेकिन वे भी पंजाब के हैं और पते हरियाणा के हैं। इन्होंने 10वीं पंजाबी में की है। ये दूसरे राज्यों में रहने वाले पंजाबी परिवार हैं।

पंजाब को मैं कितना प्यार करता हूं, पंजाबियत को मैं कितना प्यार करता हूं। मुझे यह दिखाने के लिए NOC नहीं चाहिए। मेरे सपने में भी पंजाब है। सीएम भगवंत मान ने सभी 560 सब-इंस्पेक्टरों व उनके परिवार को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत बड़ा है क्योंकि उन्हें जो यह नौकरी मिली है, वे बिना पैसे व सिफारिश के मिली हैं। लेकिन पहले ऐसा नहीं था। पहले सिफारिश व पैसों के दम पर नौकरियां मिलती थी। मेरिट पर आने वालों को भी पता नहीं होता था कि उन्हें नियुक्ति-पत्र मिलेगा या नहीं। लेकिन AAP ने सत्ता में आकर पारदर्शिता से काम किया है।


Leave a Reply