Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing पावरकाम के जेई ने किया दो करोड़ का घोटाला : पुलिस ने दर्ज किया केस

पावरकाम के जेई ने किया दो करोड़ का घोटाला : पुलिस ने दर्ज किया केस

पंजाब : पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) लुधियाना के सरींह (आलमगीर) उप-मंडल में सरकारी संपत्ति की सुरक्षा करने वाले जिम्मेदार अधिकारी ने ही घोटाले को अंजाम दिया। विभाग के भीतर हुए एक बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा करते हुए पुलिस ने जूनियर इंजीनियर (जेई) तनुज के खिलाफ दो करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी का मामला दर्ज किया है।

उस पर आरोप है कि उसने पिछले चार वर्षों में स्टोर से सामान की खुर्द-बुर्द कर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया। सहायक कार्यकारी इंजीनियर कमलजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। विभागीय ऑडिट के दौरान यह गड़बड़ी सामने आई। जांच में पता चला कि वर्ष 2021 से 2025 के बीच आरोपी जेई तनुज ने स्टोर से बड़ी मात्रा में उपकरण और अन्य सामान निकाले लेकिन जब रिकॉर्ड का मिलान किया गया तो 2,07,57,200 रुपये का सामान गायब मिला।

लंबे समय तक चले इस घोटाले में आरोपी के पास सामान की रिकवरी या क्लीयरेंस का कोई संतोषजनक जवाब नहीं था। विभाग द्वारा कई बार मौका दिए जाने के बावजूद जब हिसाब नहीं मिला तो उच्च अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत की। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस बड़े घोटाले में अन्य विभागीय अधिकारी भी शामिल थे। 6 अप्रैल को औपचारिक शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच का दायरा बढ़ा दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ करोड़ों रुपये की रिकवरी में जुटी हुई है और विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही है।


Leave a Reply