Latest news
शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो पंजाब में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा : सांसद हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता के घर की दी... पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था DMA ने जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर IAS Varjeet Walia से की विशेष मुलाक़ा... अरविंद केजरीवाल को झटका : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल BJP में शामिल हुए

India Living News

Hot News
You are currently viewing हवेली के शौचालय में खुद को बंद कर औरत ने लगाई आग , महिला की हुई दर्दनाक मौत
Big news: Massive bomb blast in mosque during Friday prayers in Pakistan, news of 30 people killed

हवेली के शौचालय में खुद को बंद कर औरत ने लगाई आग , महिला की हुई दर्दनाक मौत

जालंधर : महानगर से एक बहुत ही दर्दनाक खबर मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चार बच्चों की मां ने शुक्रवार को घर के साथ बनी हवेली के शौचालय में जाकर खुद को आग लगा ली। घटना का 3 घंटे बाद पता लगा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो महिला का शव जलकर कंकाल बन चुका था। मृतका की पहचान गढ़ा रोड की रहने वाली 52 साल की सुरिंदर कौर पत्नी हरबंस लाल के रूप में हुई है।

सुरिंदर शुक्रवार सुबह 9 बजे घर से बिना किसी को बताए निकल गई। काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिवार उसे ढूंढने निकला। करीब दोपहर बजे उन्होंने देखा कि घर के साथ बनी भैंसें रखने वाली हवेली के शौचालय से धुआं निकल रहा है और दुर्गंध आ रही थी। शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो अंदर से बदबू व धुआं निकलने लगा। धुआं हटने के बाद महिला का शव कंकाल पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक प्रथम जांच में ऐसा लग रहा है कि महिला ने कोई ज्वलनशील पदार्थ खुद पर डालकर आग लगा ली। सुरिंदर कौर की दो लड़कियां और दो लड़के हैं। सूत्रों की जानकारी के अनुसार पुलिस को परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि महिला कमेटियां डालती थी। कुछ लोगों ने कमेटी उठाने के बाद रुपए वापस नहीं किए।

कमेटी के बाकी सदस्य अपने रुपए लेने के लिए आए दिन उसके पास चक्कर काट रहे थे, जिस कारण वह परेशान थी। इस बाबत पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

 

source link


Leave a Reply