Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing कोरोना से बिगड़ते हालात पर प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई अहम बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला
48 hours alert in the state before the all-party meeting on the invitation of PM Modi on Jammu and Kashmir, internet service suspended

कोरोना से बिगड़ते हालात पर प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई अहम बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला

नई दिल्ली : कोरोना महामारी की दूसरी लहर की डरावनी रफ्तार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कोविड-19 संबंधित हालात पर अहम बैठक करेंगे। इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री ने हालात की समीक्षा के लिए अहम बैठक की। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात और वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा के लिए बुलाई गई इस मीटिंग में तमाम मंत्रालयों के बड़े अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कोविड रोगियों के लिए अस्पताल में बेड की संख्या को बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।

शनिवार को बैठक में प्रधानमंत्री ने कोरोना संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल किए जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन और दूसरी जरूरी दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा भी की। प्रधानमंत्री ने पहले से मंजूरी दिए जा चुके ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन बनाने में तेजी लाने के लिए देश में उपलब्ध क्षमता का पूरा इस्तेमाल किया जाना चाहिए। बता दें कि देश में अभी कोविड-19 के कारण एक दिन में संक्रमण के रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले सामने आए और देश के कई राज्यों से ऑक्सीजन तथा दवाइयों की कमी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

 

source link


Leave a Reply