Latest news
महंगाई का झटका : LPG गैस सिलिंडर के बढ़े दाम, जानिए नए रेट रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने नए सांग ‘टटीरी’ पर उठे विवाद पर मांगी माफी पंजाब में बिजली हुई सस्ती : बिजली दरों में 1.5 रुपये प्रति यूनिट तक की हुई कमी कनाडा में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल का हुआ मर्डर , चाकू से हुई हत्या महेंद्र सिंह धोनी की गाड़ी का कटा चालान, इतना लगा फाइन जालंधर में डॉक्टर के घर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद ईरान–इस्राइल तनाव के बीच पंजाबी गायक एमी विर्क का परिवार यूएई में फंसा जालंधर में निर्माणाधीन पुल के पास बने गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से युवक की दर्दनाक मौत जालंधर में एसीपी और एसएचओ पर गिरी गाज, दोनों सस्पेंड ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की इजरायल और अमेरिकी हमले में मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के किसानों की दिल्ली कूच की तैयारी  , काफिले में 960 बसें, 2400 ट्रैक्टर-ट्रालियां होंगी शामिल
Preparation for go to Delhi of Punjab farmers, the convoy will include 960 buses, 2400 tractor-trolleys

पंजाब के किसानों की दिल्ली कूच की तैयारी , काफिले में 960 बसें, 2400 ट्रैक्टर-ट्रालियां होंगी शामिल

चंडीगढ़ :तीन कृषि कानूनों, बिजली संशोधन बिल 2020 और पराली जलाने वाले किसानों पर एक करोड़ रुपये जुर्माने के प्रावधान के खिलाफ पंजाब के किसान संगठनों ने 26 व 27 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बीच किसान संगठनों ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के लिए पहले ही रवाना की गई राशन से लदीं 40 ट्रालियों को हरियाणा सरकार ने बार्डर पर रोक लिया है।

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेतृत्व में पंजाब से दो लाख से अधिक किसान, मजदूर और महिलाएं खनौरी और डबवाली के रास्ते दिल्ली  कूच करेंगे। यह एलान मंगलवार को पंजाब भवन में भाकियू एकता उगराहां के प्रदेश प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां ने किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पंजाब से 960 बसें, 2400 ट्रैक्टर-ट्रालियां, 20 पानी के टेंकर और 23 अन्य वाहन इस काफिले में शामिल होंगे। 

काफिले में 26 हजार से अधिक महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 15 जिलों के 1400 से अधिक गांवों की महिलाएं, किसान-मजदूर और नौजवान दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

source link


Leave a Reply