Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर रेलवे स्टेशन के बाहर सूटकेस में मिली लाश का मामला पुलिस ने सुलझाया
Police solved the case of dead body found in suitcase outside Jalandhar railway station

जालंधर रेलवे स्टेशन के बाहर सूटकेस में मिली लाश का मामला पुलिस ने सुलझाया

जालंधर : जालंधर रेलवे स्टेशन के बाहर सूटकेस में मिली लाश का मामला पुलिस ने 2 दिन में ही सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्यारे को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मृतक की भी पहचान हो गई है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी ने महिला के चक्कर में युवक का मर्डर किया है।

बता दे पुलिस ने सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर सूटकेस से डैडबॉडी मिलने के बाद फोरेंसिक और सीसीटीवी कैमरों से फुटेज लेने के बाद जांच शुरू की। पुलिस को CCTV फुटेज से एहम सुराग मिल गया था। पुलिस ने अपने सूत्रों के माध्यम से मृतक और सीसीटीवी में कैद हुए व्यक्ति की फोटो के प्रिंट निकाल कर उन सभी क्षेत्रों में वितरित कर दिए जिन क्षेत्रों में फैक्ट्री में काम करने वाला मजदूर तबक़ा रहता है।

वहीँ पुलिस को इनपुट मिला कि मरहूम का नाम मोहम्मद शमीम पुत्र शरीफ मोहम्मद है और वह मूल रूप से बिहार के कटिहार का रहने वाला था। जालंधर में वह गदईपुर की एक फैक्ट्री में काम करता था। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि मोहम्मद शमीम को मारने वाला शख्स भी उसी लोकैलिटी में रहता है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने हत्यारे मोहम्मद इश्फाक को भी काबू कर लिया है।

हालांकि पुलिस अधिकारी अभी कर क़ातिल के पकड़े जाने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। संभवता कल पुलिस इस संबंध में कान्फ्रेंस करके सारे मामले का पटाक्षेप कर सकती है।


Leave a Reply