Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing चंडीगढ़ में बिना मास्क कार सवार दुल्हन का पुलिस ने काटा चालान
Police challaned bride riding without mask car in Chandigarh

चंडीगढ़ में बिना मास्क कार सवार दुल्हन का पुलिस ने काटा चालान

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन की तरफ से बुधवार को रामनवमी के मौके पर लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान बिना वजह और नियमों का पालन न करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। वहीं, बुधवार सुबह चंडीगढ़ सेक्टर-8-9 की लाइटों पर गाड़ी में जा रही एक दुल्हन को भी पुलिस ने रोक दिया। दुल्हन पंजाब के खन्ना से आई थी जो कि सेक्टर-8 स्थित गुरुद्वारा में शादी के लिए जा रही थी।

रेड लाइट होने के चलते जैसे ही गाड़ी रुकी तो चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारियों की नजर कार में बैठी दुल्हन पर पड़ी, जिसने मास्क नहीं लगाया था। पुलिस जवानों ने दुल्हन से मास्क नहीं लगाए जाने का कारण पूछा, जिस पर दुल्हन का भाई जो कि गाड़ी चला रहा था उसने बताया कि सेक्टर-8 के गुरुद्वारे में बहन की शादी है। मेकअप के कारण मास्क नहीं लगाया है, क्योंकि मास्क से दुल्हन का मेकअप खराब हो सकता है। इसलिए बिना मेकअप के ही दुल्हन चंडीगढ़ पहुंची है और अब मेकअप करवाने के बाद शादी के लिए जा रहे हैं। यह दलील देकर भाई ने दुल्हन को वहां से जाने की अनुमति मांगी लेकिन पुलिस जवानों ने नियमों का हवाला देते हुए कार्रवाई करते हुए चालान काट दिया।

 

source link


Leave a Reply