Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को एक और झटका , मशहूर संगीतकार चरणजीत सिंह आहूजा का हुआ निधन

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को एक और झटका , मशहूर संगीतकार चरणजीत सिंह आहूजा का हुआ निधन

मोहाली : पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री को एक और गहरा सदमा लगा है। मशहूर संगीतकार चरणजीत सिंह आहूजा का आज निधन हो गया। उन्होंने मोहाली स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे, जिसका इलाज पीजीआई में चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर 1 बजे मोहाली के श्मशान घाट में किया जाएगा।

चरणजीत आहूजा ने अपने जीवनकाल में कई कलाकारों को अपनी संगीतमय धुनों से प्रसिद्धि दिलाई। उनके असामयिक निधन पर गायक सुरजीत खान, बाई हरदीप, सतविंदर बुग्गा, गुर कृपाल सुरपुरी, सूफी बलबीर, जेली, आर दीप रमन, भूपिंदर बब्बल, बिल सिंह और कई अन्य कलाकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

चरणजीत आहूजा पंजाबी संगीत जगत के एक स्तंभ माने जाते हैं। उनकी बनाई धुनें आज भी लोकगीतों, शादी-ब्याह और सांस्कृतिक आयोजनों में गूंजती हैं।

उनकी धुनों ने 1980 और 1990 के दशक में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को नई पहचान दिलाई। सुरजीत बिंदराखिया, कुलदीप माणक, गुरदास मान चमकीला, गुरकिरपाल सूरापुरी, सतविंदर बुग्गा समेत कई लोकगायकों को आहूजा की धुनों से नाम मिला।

कुछ गायकों की तो शुरुआत ही इनके संगीत के साथ हुई, जिनमें से कुछ सुपरस्टार भी बन गए। चरणजीत आहूजा अपने पीछे 3 बेटे छोड़ गए हैं, जो सभी संगीत उद्योग से जुड़े हुए हैं।


Leave a Reply