Latest news
PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया...

India Living News

Hot News
You are currently viewing नौकरी दिलवाने के नाम पर युवाओं से ठगने वाली नकली महिला जज व उसके DSP पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Police arrested fake female judge and her DSP husband who duped youths in the name of getting jobs

नौकरी दिलवाने के नाम पर युवाओं से ठगने वाली नकली महिला जज व उसके DSP पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लुधियाना : बड़ी खबर है कि लुधियाना में पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर युवाओं से ठगने वाली नकली महिला जज व उसके DSP पति को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी अनुसार ये दोनों युवाओं से लाखों रुपए की ठगी कर चुके हैं। प्राप्त जानकारी मुताबिक महिला का पति मानसा जेल में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट है। आरोपियों पर थाना मोती नगर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

आरोपियों की पहचान दीप किरन और उसके पति डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट नरपिंदर सिंह के रूप में हुई है। इनके अलावा सुखदेव सिंह और लुखविंदर सिंह निवासी साहनेवाल और मंडी गोबिंदगढ़ के नाम शामिल है।

बताया जा रहा है कि अभी तक करीब 5 शिकायतें पुलिस के पास पहुंच चुकी थी। इन शिकायतों पर वर्क करके पुलिस ने इन धोखेबाज दंपति को गिरफ्तार किया। महिला एक व्यक्ति से 5 से 8 लाख रुपए लेती थी। महिला युवाओं से पैसे भी ले लेती थी और उसके बाद लोगों के फोन उठाने बंद कर देती थी।

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि आरोपियों से पुलिस को 2 वर्दियां सिपाही बिना नाम प्लेट, 1 सब इंस्पेक्टर की वर्दी, 1 नकली जॉइनिंग लेटर जिस पर पुलिस अधिकारियों के नकली हस्ताक्षर, 10 फार्म पुलिस भर्ती के, 1 लाख रुपए नकदी, एक स्विफट कार, एक फॉर्च्यूनर कार, 1 सोने का मंगलसूत्र, सोने के रिंग जो नरपिंदर ने ठगी के पैसे से दीप किरन के लिए खरीदी थी वह बरामद की है।


Leave a Reply