Latest news
पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के परिवहन मंत्री राजा वड़िंग का अमृतसर बस अड्डे पर औचक निरीक्षण , बादल परिवार की 3 आर्बिट बसों समेत 23 बसें जब्त
Punjab Transport Minister Raja Vading's surprise inspection at Amritsar bus stand, 23 buses including 3 orbit buses of Badal family seized

पंजाब के परिवहन मंत्री राजा वड़िंग का अमृतसर बस अड्डे पर औचक निरीक्षण , बादल परिवार की 3 आर्बिट बसों समेत 23 बसें जब्त

अमृतसर : पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर राजा वडिंग रविवार को एक बार फिर एक्शन में नजर आए। मिली जानकारी अनुसार परिवहन मंत्री ने सुबह अमृतसर स्थित बस अड्डे पर औचक निरीक्षण कर बादल परिवार की आर्बिट कंपनी की तीन बसों समेत 23 बसों को जब्त करवा दिया। जानकारी के मुताबिक ये बसें बस स्टैंड के बाहर खड़ी थीं। राजा वड़िंग सुबह करीब 11 बजे बस अड्डे पहुंचे और उन्होंने बाहर खड़ी इन बसों के चालकों से दस्तावेज की मांग की। प्राप्त जानकारी अनुसार मोके पर बसों का परमिट नहीं मिला। वहीँ इसके बाद, परिवहन मंत्री के आदेश पर परिवहन अधिकारी ने इन बसों को जब्त कर लिया।

इस कार्यवाही के बाद परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन माफिया ही पंजाब रोडवेज परिवहन निगम को चूना लगाता रहा है। मंत्री राजा वडिंग ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार में रहते हुए उन्होंने दस साल तक अपना कारोबार चलाया। और यहाँ तक कि बसों का टैक्स तक सरकारी राजस्व में जमा नहीं करवाया। इसके अलावा राजा वड़िंग ने कहा कि पिछली सरकार ने परिवहन सरगना की भूमिका निभाते हुए रोडवेज का भट्ठा बिठा दिया। उन्होंने कहा इसी वजह से पंजाब रोडवेज घाटे में चल रही थी।


Leave a Reply