Latest news
पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing लांबड़ा के गांव चिट्टी में हुए कत्ल केस में पुलिस ने 2 आरोपी किये गिरफ्तार
Police arrested 2 accused in the murder case in Chitti village of Lambada

लांबड़ा के गांव चिट्टी में हुए कत्ल केस में पुलिस ने 2 आरोपी किये गिरफ्तार

जालंधर : लांबड़ा इलाके के गांव चिट्टी में हुए कत्ल केस को लेकर पुलिस ने सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी देहात ने बताया कि 25 जुलाई को जालंधर के लांबड़ा थाना इलाके के चिट्टी गांव के पूर्व सरपंच ने पुलिस थानां के प्रभारी अमन सैनी को सूचना दी थी कि वह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे तभी अचानक सड़क किनारे एक शव देखा गया।सूचना मिलते ही थानां के प्रभारी अमन सैनी अपनी पुलिस टीम सहित पहुंचे व इस घटना को ट्रेस करना शुरू किया। पुलिस को शव और इलाके की सीसीटीवी बरामदी और शराब की बोतल के फिंगरप्रिंट से पता चला कि मृतक का नाम विशाल कुमार है, जो अवतार नगर, जालंधर का निवासी है। एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से मनोज शर्मा जालंधर के अवतार नगर का रहने वाला है जबकि दूसरा मोनू बस्ती बावा खेल का रहने वाला है। पुलिस द्वारा इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद पता पूछताछ में पता लगा कि मृतक मनोज वर्मा की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता था और मना करने पर भी वह नहीं माना। जिसके बाद मनोज और मोनू ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतक विशाल के शव को गांव चिट्टी के पास फेंक दिया गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेंगे।


Leave a Reply