नेशनल न्यूज़ : रक्षाबंधन से पहले आम जनता के लिए राहत की खबर है। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹33.50 की कटौती की है। नई दरें 1 अगस्त 2025 से देशभर में लागू हो गई हैं। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कहां कितनी हुई कटौती?
IOCL (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, प्रमुख महानगरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में समान रूप से कमी की गई है।
शहर पुरानी कीमत (₹) नई कीमत (₹) कटौती (₹)
दिल्ली ₹1,665 ₹ 1,631.50 ₹ 33.50
कोलकाता ₹1,769 ₹ 1,734.50 ₹ 34.50
मुंबई ₹1,616.50 ₹ 1,582.50 ₹ 34.00
चेन्नई ₹1,823.50 ₹ 1,789.00 ₹ 34.50
किसे मिलेगा सीधा फायदा ?
कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी का फायदा होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, केटरिंग सर्विस और फूड इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों को होगा। इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर 19 किलो वाले सिलेंडर का उपयोग होता है, जिससे इनकी संचालन लागत में कमी आएगी।











