Latest news
पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : कश्मीर में आतंकियों ने महिला टीचर की गोली मारकर की हत्या
Big news: Terrorists shot and killed a female teacher in Kashmir

बड़ी खबर : कश्मीर में आतंकियों ने महिला टीचर की गोली मारकर की हत्या

श्रीनगर : बड़ी खबर है कि कुलगाम के गोपालपोरा इलाके में मंगलवार सुबह स्कूल टीचर रजनी बाला की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी अनुसार 36 साल की रजनी को सिर में गोलियां लगी थीं। बताया जा रहा है कि सांबा की रहने वाली टीचर ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। वहीँ 20 दिन में दूसरी हत्या को लेकर कश्मीरी पंडितों ने विरोध प्रदर्शन किया।

गोपालपोरा ग्राम प्रधान ने बताया कि घटना सुबह 10 बजे हुई। वे बोले मैंने देखा एक टीचर के सिर में गोली लगी है। एक दूसरे टीचर की मदद से उसे उठाया, इसके बाद मैंने ही पुलिस को सूचना दी। इसके पहले 12 मई को एक कश्मीरी पंडित राहुल भट की भी आतंकियों ने उसके ऑफिस में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

वहीँ नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘बहुत दुख की बात है। यह निहत्थे नागरिकों की टारगेट किलिंग की लिस्ट में जुड़ा एक और हमला है।

 


Leave a Reply