Latest news
भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां

India Living News

Hot News
You are currently viewing गुरुद्वारों में अब खिलौना जहाज़ चढ़ाने पर लग सकती है रोक , विदेश जाने की चाह में लोग चढ़ाते हैं
Now there may be a ban on offered-toy ships in Gurudwaras

गुरुद्वारों में अब खिलौना जहाज़ चढ़ाने पर लग सकती है रोक , विदेश जाने की चाह में लोग चढ़ाते हैं

पंजाब : खबर है कि अब गुरुद्वारों में खिलौना जहाज़ चढ़ाने पर रोक लग सकती है , विदेश जाने की चाह में लोग गुरुघर में खिलौना जहाज़ चढ़ाते हैं। खबर है कि श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) विदेश जाने के लिए गुरुद्वारों में खिलौना प्लेन चढ़ाने का प्रचलन बंद कर सकती । मिली जानकारी अनुसार गोल्डन टेंपल और अन्य गुरुद्वारों में हवाई जहाज जैसे खिलौने चढ़ाने के चलन को रोकने के लिए सेवादारों को भी निर्देश दिए जा रहे हैं और लोगों को भी इसके लिए जागरूक किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी बीते दिनों श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार रघबीर सिंह से मिले थे। इस दौरान देश में पैदा हो रहे संप्रदायिक दंगों पर चर्चा की गई। लेकिन इसी बीच पंजाब से बाहर जा रहे युवाओं पर भी चिंतन हुआ। इसी दौरान गुरुद्वारों में विदेश जाने व वीजा पाने के लिए भेंट किए जा रहे खिलौना जहाजों जैसा प्रचलन बंद करने पर भी विचार किया गया।

आपको बता दे जालंधर के एक गुरुद्वारे में विदेश जाने के लिए लोग खिलौना जहाज चढ़ाते हैं। यह प्रचलन इतना अधिक बढ़ गया कि इस गुरुद्वारे को ही लोग हवाई जहाज गुरुद्वारा कहने लगे हैं। बताया जा रहा है यह प्रचलन अब गोल्डन टेंपल में भी शुरू हो चुका है। बीते दिनों गोल्डन टेंपल की एक ऐसी ही तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।


Leave a Reply