Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में अब कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट 24 घंटे में मिलेगी, NRDDL लैब में ही होगी सैंपलों की टेस्टिंग
Now in Jalandhar, report of corona test will be received in 24 hours, testing of samples will be done in NRDDL lab itself.

जालंधर में अब कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट 24 घंटे में मिलेगी, NRDDL लैब में ही होगी सैंपलों की टेस्टिंग

जालंधर : जानलेवा हो चुके कोरोना को देखते हुए सैंपलों की रिपोर्ट व इलाज में देरी पर अफसर जाग गए हैं। बुधवार को DC घनश्याम थोरी लाडोवाली रोड स्थित नार्दन रीजनल डिजीज डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी (NRDDL) पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब जिले के मरीजों के सैंपलों की जांच इसी लैब में होगी और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मिलेगी। इससे पॉजिटिव मरीजों को जल्दी आइसोलेट कर उनका इलाज शुरू किया जा सकेगा। वहीं, पॉजिटिव मरीज के कांटेक्ट भी जल्दी ट्रेस किए जा सकेंगे। इससे संक्रमण को फैलने से रोकने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अभी लैब के पास रोजाना एक हजार सैंपलों की जांच की सुविधा है, जिसे बढ़ाकर 1500 किया जाएगा।

अभी जिले के सैंपलों की टेस्टिंग बाहरी जिलों से कराई जा रही है। जहां से रिपोर्ट आने में 2 से 3 दिन का वक्त लग जाता है। ऐसे में संदिग्ध मरीज को न तो आइसोलेट किया जा सकता है और न ही उसका इलाज शुरू हो पाता है।इसके अलावा उसके कांटेक्ट में आए लोगों की भी जांच नहीं हो पाती। जब तक रिपोर्ट आती है, तब तक उनके जरिए दूसरों तक संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। अब अगर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मिलेगी तो इन खतरों से निपटने में बड़ी मदद मिलेगी।

 

source link


Leave a Reply