Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिक्का हॉस्पिटल की मालकिन से 15 लाख रूपये की लूट करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Police arrested 4 accused who robbed Rs 15 lakh from the owner of Sikka Hospital

सिक्का हॉस्पिटल की मालकिन से 15 लाख रूपये की लूट करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालंधर : जालंधर में 20 सितंबर को शहीद ऊधम सिंह नगर में सिक्का हॉस्पिटल की मालकिन विजय सिक्का के साथ हुई 15 लाख रुपए की लूट में पुलिस ने 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पकडे गए आरोपितों में रोहित मुखिया पुत्र मुकेश मुखिया निवासी थाना हसनपुर जिला समस्तीपुर (बिहार) यहां डा. खोसला हॉस्पिटल में रहता था। इसके अलावा आरोपित चंद्रशेखर उर्फ छोटू और विष्णु भी उसी के गांव के हैं और यहां गोल्डन एवेन्यू में रहते थे। इनका चौथा साथी मनोज कुमार जालंधर के अजीत नगर का रहने वाला है। वहीँ पुलिस ने काबू किये आरोपियों से 12.38 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक भी बरामद कर ली है।

पुलिस जांच में ये बात सामने आई कि सिक्का हॉस्पिटल के पास स्थित एक अस्पताल के कर्मचारी रोहित ने करीब 1 महीने पहले लूटकांड की साजिश रची थी। वहीँ इसके बाद आरोपियों ने एक-एक करके सिक्का हॉस्पिटल की मालकिन विजय सिक्का की रेकी की थी। फिर आरोपियों ने 20 सितंबर को दोपहर 3:15 बजे इस लूटकांड की वारदात को अंजाम दिया था। वहीँ रोहित को इस बात की जानकारी थी कि विजय सिक्का अक्सर बड़ी रकम लेकर बैंक में जमा कराने आती हैं। इस मामले में सीआईए वन के प्रभारी रमनदीप ने कहा है कि आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश कर उनका 3 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

 


Leave a Reply