Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में थमा चुनावी प्रचार का शोर , अब डोर टू डोर , 10 को वोटिंग
Noise of election campaign stopped in Jalandhar, now door to door, voting on 10th

जालंधर में थमा चुनावी प्रचार का शोर , अब डोर टू डोर , 10 को वोटिंग

जालंधर : जालंधर लोकसभा उपचुनाव के प्रचार का शोर आज शाम 6 बजे से थम गया। 10 मई को वोटिंग होनी है। उसके 48 घंटे पहले प्रचार बंद कर दिया गया। रैलियां-रोड शो खत्म होते ही बाहरी प्रदेशों से आए नेता लोकसभा क्षेत्र छोड़कर रवाना हो गए हैं। हालांकि चुनाव में शोर शराबा बंद होने के बाद वाला स्थानीय नेताओं ने डोर टू डोर प्रचार शुरू कर दिया है।

वहीँ अब प्रत्याशियों के समर्थक घर-घर जाकर लोगों को अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 10 मई को मतदान के बाद ईवीएम मशीनें स्ट्रॉन्ग रूम में जमा हो जाएंगी और इसके बाद इन मशीनों से 13 मई को प्रत्याशियों की किस्मत खुलेगी।

जालंधर लोकसभा सीट पर कुल 16 लाख 21 हजार 800 वोटर हैं। जिनमें 38 हजार 313 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के है जबकि 10 हजार 526 दिव्यांग है। जिले में 1972 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं और इन सभी पोलिंग स्टेशनों पर वेब कास्टिंग सहित अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं रहेंगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक ‘वुमेन ओनली पोलिंग स्टेशन’ स्थापित किया गया है, जो केवल महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। जालंधर के पिंगलवाड़ा घर में पोलिंग बूथ बनाया गया है, जिसे दिव्यांग चलाएंगे।


Leave a Reply