Latest news
21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में NIA की टीम ने श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार के घर पर की रेड
Big news: NIA raids at 30 places in Punjab, raids on gangster hideouts for arms smuggling

जालंधर में NIA की टीम ने श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार के घर पर की रेड

जालंधर : मिली जानकारी अनुसार जालंधर के अर्बन एस्टेट के नजदीक हरदयाल नगर में NIA की टीम ने श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार भाई जसबीर सिंह रोडे के घर पर रेड की है । इसमें उनके बेटे गुरमुख सिंह को हिरासत में लिया गया है। वहीँ भाई रोडे ने रेड की पुष्टि की है।

सूत्रों की जानकारी मुताबिक NIA ने अमृतसर देहात पुलिस की टीम के साथ मिलकर बीती रात यह रेड की। प्राप्त जानकारी अनुसार टीम आधी रात को भाई जसबीर रोडे के घर पहुंची। उन्हें वहां से कुछ विस्फोटक सामान भी बरामद होने की बात कही जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।

वहीँ भाई जसबीर सिंह रोडे ने बताया कि टीम रात करीब 12 बजे दीवार फांदकर घर में घुसी और कुंडी खटखटाई तो मैंने दरवाजा खोला। तो उन्होंने कहा, कि वो गुरमुख को लेने आए हैं , उसके पास आपत्तिजनक सामग्री है । तो जसबीर सिंह रोडे ने कहा अंदर आ जाओ और ले लो तलाशी। जसबीर सिंह रोड ने कहा मेरे सामने तलाशी में उन्हें कुछ नहीं मिला फिर कुछ देर बैठकर वो गुरमुख को लेकर चले गए। इसके बाद फिर सुबह करीब 4 बजे फिर उनकी टीम आई और कहा कि हमें फिर तलाशी लेनी है। फिर जसबीर सिंह रोडे ने कहा कि मैंने उन्हें कहा मेरी सेहत ठीक नहीं है, मैं बार बार उपर नहीं जा सकता तो उन्होंने अकेले तलाशी ली और 2-3 बैग भरकर लाए। जसबीर सिंह रोडे ने कहा मुझे नहीं पता कि बैग यहां से मिले या वो साथ लेकर आए थे। वहीँ जसबीर सिंह रोडे ने कहा कि किसान आंदोलन के चलते भी NIA ने मुझसे पूछताछ की थी।

 


Leave a Reply