Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन , 15 इलाकों में रेड

जालंधर में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन , 15 इलाकों में रेड

जालंधर : जालंधर में पुलिस ने नशे के खिलाफ व्यापक कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। इस अभियान के तहत शहर के 15 संदिग्ध इलाकों में एक साथ चेकिंग की गई। कार्रवाई की निगरानी स्वयं स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत देओ ने की। मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत देओ ने बताया कि यह अभियान ड्रग तस्करों और नशे के नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध इलाकों में घर-घर तलाशी ली जा रही है और नशा तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत कार्रवाई कर उन्हें जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाता है। साथ ही आरोपियों को धारा 64-ए के तहत एक अवसर दिया जाता है, जिसमें वे नशा छोड़ने की इच्छा जाहिर कर आवेदन कर सकते हैं। स्पेशल डीजीपी ने आगे बताया कि कम मात्रा में नशा रखने वालों को नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती कराया जाता है और उपचार के बाद उन्हें छोड़ा जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा नशा करने वालों को सुधार की राह पर लाने और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की है।

इस ऑपरेशन में 14 थानों के एसएचओ, डीसीपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी अलग-अलग इलाकों में तैनात रहे। वहीं, वेस्ट हलके में भी विशेष तौर पर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सरकार के निर्देशों के तहत लसूड़ी मोहल्ला सहित कई संवेदनशील इलाकों में घरों की तलाशी ली गई। पुलिस ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई हर सप्ताह संदिग्ध इलाकों में की जाती है, ताकि शहर को नशा मुक्त बनाया जा सके। आज पूरे जालंधर में नशे के खिलाफ एक साथ कार्रवाई कर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नशा तस्करों के खिलाफ किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी।


Leave a Reply