जालंधर : नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह जालंधर में फ्रेंड्स कॉलोनी समेत शहर के 6 से 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। बता दें कि यह कार्रवाई सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई और इसमें स्थानीय जिला पुलिस भी NIA के साथ मौजूद रही। हालांकि, छापेमारी किस केस को लेकर की गई है, इस संबंध में अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।












