Latest news
पंजाब के होशियारपुर में AAP नेता की हत्या: हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां कई बार कुछ महिलाओं के चेहरे पर क्यों उग जाती है दाढ़ी ? पंजाब में कंपा देने वाली ठंड और घने कोहरे की बीच खुले स्कूल blinkit ने हटाया '10 मिनट में डिलीवरी' का दावा: जेप्टो, स्विगी भी टाइम लिमिट हटाएंगे समाज सेवक शुभम चलाना की तरफ से सभी को लोहड़ी व मकर सक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं पंजाब में कार नहर में गिरी : पानी में डूबने से मां और ढाई साल की मासूम की मौत पंजाब में दुखद घटना : ठंड से बचने के लिए कमरे में लगाई अंगीठी ने 3 सदस्यों की जान ली दिल्ली में बुजुर्ग डॉक्टर दंपति के साथ साइबर ठगी, 15 करोड़ लुट गए जालंधर में रैस्टोरैंट, क्लब और खाने-पीने की जगहें रात 12 बजे तक बंद करने का आदेश जारी ओडिशा में चार्टर्ड प्लेन क्रैश, विमान में कुल 14 लोग सवार थे

India Living News

Hot News
You are currently viewing नीतू कपूर बनी DMA की महिला विंग की वाईस प्रेजिडेंट, चैयरमेन अमन बग्गा और अध्यक्ष शिंदररपाल सिंह चाहल ने सौंपी जिम्मेदारी
Neetu Kapoor becomes Vice President of DMA's Women's Wing, Chairman Aman Bagga and President Shindarpal Singh Chahal entrusted the responsibility

नीतू कपूर बनी DMA की महिला विंग की वाईस प्रेजिडेंट, चैयरमेन अमन बग्गा और अध्यक्ष शिंदररपाल सिंह चाहल ने सौंपी जिम्मेदारी

पत्रकार संधू, आज़ाद, वधवा और शर्मा ने सौंपा नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड

जालंधर ( अनुराग ) : पंजाब सरकार से मान्यता प्राप्त व येलो कार्ड धारक वरिष्ठ व अनुभवी पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) DMA की एक बैठक चेयरमैन अमन बग्गा और अध्यक्ष शिंदर पॉल सिंह चाहल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके DMA के चीफ एडवाइजर गुरप्रीत सिंह संधू और जसविंदर सिंह आज़ाद विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद, उपाध्यक्ष संदीप वधवा, सेक्रेटरी सुमेश शर्मा, सन्नी भगत और पवन कुमार विशेष रूप से शामिल हुए।

इस मौके चीफ एडवाइजर जसविंदर सिंह आज़ाद गुरप्रीत सिंह संधू , सन्दीप वधवा और सुमेश शर्मा ने पंजाब रिफ्लेक्शन अखबार और न्यूज़ पोर्टल के चीफ एडिटर नीतू कपूर को डीएमए महिला विंग का वाईस प्रेजिडेंट बनने पर उन्हें नियुक्ति पत्र, आइडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर सौंपे।इस मौके नीतू कपूर, संजीव कपूर, सुनील कपूर अंजू कपूर, और पंजाब रिफ्लेक्शन के पत्रकार सुखविंदर सिंह, विजय पाल और हर्ष कुमार की तरफ से पत्रकार संधू और आज़ाद जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके सुमेश शर्मा और संदीप वधवा ने कहा कि महिला पत्रकारों को चाहिए कि वह डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के साथ जुड़ कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि महिला पत्रकारों के सहयोग से यहां महिला पत्रकारों को पत्रकारिता में आ रही समस्याओं का हल किया जा सकता है वही DMA की तरफ से किये जा रहे समाज सेवा के कार्यों में और तेजी आएगी। इस मौके अजीत सिंह बुलंद ने कहा कि किसी पत्रकार ने अगर डीएमए का सदस्य बनना है तो वह डीएमए के सेक्रेटरी सुमेश शर्मा से सम्पर्क 09463599144 कर सकतें है।

 

 


Leave a Reply