अमृतसर (संदीप ): शहर में मोबाइल लूट की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। इस्लामाबाद थाने के अधीन पड़ते चुंगी के पास बाइक पर सवार दो लुटेरों ने ऑटो में सफर कर रही रजनी नाम की युवती का मोबाइल लूटने की कोशिश की। इस दौरान हुई खींचतान में युवती ऑटो से सड़क पर जा गिरी। अस्पताल ले जाते समय युवती की मौत हो गई। दोनों लुटेरे युवती का मोबाइल लेकर घटनास्थल से फरार हो गए। घटना वीरवार रात की है। पुलिस ने कहा है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। लुटेरों का जल्द पता लगा लिया जाएगा।
करतार नगर निवासी अमित कुमार ने बताया कि उनकी बहन रजनी ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की थी और एक शोरूम में काम करती थी। वीरवार की रात ड्यूटी समाप्त कर वह ऑटो में सवार होकर घर लौट रही थी। तभी ये वारदात हो गयी , सड़क पर गिरी रजनी को देख मौके पर लोगों ने किसी तरह उसके परिवार को घटना की जानकारी दी और उसे अस्पताल दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।