Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में बाढ़ के बीच भारी बारिश का रेड अलर्ट,  डैम के फ्लड गेट खोलने से बिगड़े हालात

पंजाब में बाढ़ के बीच भारी बारिश का रेड अलर्ट, डैम के फ्लड गेट खोलने से बिगड़े हालात

पंजाब : पंजाब में आज और अगले तीन दिन बारिश को लेकर बेहद चिंताजनक हैं। पंजाब के तीन जिलों होशियारपुर, पठानकोट और रूपनगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मोहाली, रूपनगर और शहीद भगत सिंह नगर में भारी बारिश पड़ने की संभावना जताई गई है।

7 जिलों में स्थिति गंभीर
बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण 7 जिलों में स्थिति गंभीर हो गई है। पौंग डैम के फ्लड गेट खोलने पड़े पड़े क्यूंकि यहां का जलस्तर खतरे के निशान 1390 फीट को पार कर 1396 फीट हो गया था। सबसे ज़्यादा प्रभावित ज़िले पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोज़पुर और फाज़िल्का हैं।

पंजाब के साथ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में स्थिति गम्भीर
पंजाब के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में 2 अक्टूबर तक ऑरेंज अलर्ट और हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में फिर से भारी बारिश होती है, तो इसका सीधा नुकसान पंजाब को उठाना पड़ेगा।

लोगों की मदद के लिए सेना को उतारा गया
पंजाब के इन ज़िलों के 350 से ज़्यादा गांव बाढ़ में डूब गए हैं और कई जगहों पर पानी का स्तर 5-7 फ़ीट तक पहुंच गया है। हालात इतने बिगड़ गए कि सेना को बचाव के लिए उतरना पड़ा। सेना ने प्रभावित इलाकों से 5290 लोगों को बचाया है। लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए चिनूक हेलीकॉप्टर और जल-थल-यानों का इस्तेमाल किया जा रहा है।


Leave a Reply