Latest news
जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी के साथ मारपीट का आरोप , FIR हुई दर्ज़
Motivational speaker Vivek Bindra accused of assaulting his wife, FIR registered

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी के साथ मारपीट का आरोप , FIR हुई दर्ज़

नेशनल न्यूज़ : फेमस मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी के साथ मारपीट के आरोप में FIR दर्ज़ होने की खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पत्नी के भाई यानि साले ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार, पिटाई के बाद महिला का कई दिन तक दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी के साथ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि मोटिवेशनल स्पीकर ने कमरे में बंद कर पत्नी की पिटाई की। पिटाई से पत्नी के कान का पर्दा फट गया। उसके शरीर पर चोट के निशान बन गए हैं। मामले की सूचना पर महिला के परिजन उसे साथ ले गए। दिल्ली एक अस्पताल में उनका उपचार कराया गया है। पूरा प्रकरण सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

थाना सेक्टर-126 पुलिस को दी शिकायत में गाजियाबाद के चंदर नगर निवासी वैभव क्वात्रा ने जीजा विवेक बिंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में वैभव ने कहा है कि छह नवंबर को बहन यानिका की शादी सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी निवासी विवेक बिंद्रा से हुई थी।
शादी के करीब एक माह बाद छह और सात दिसंबर रात ढाई से तीन बजे के बीच विवेक अपनी मां प्रभा से झगड़ा कर रहे थे। आरोप है कि पत्नी यानिका के बीच बचाव करने पर विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया। गाली गलौज करते हुए विवेक ने यानिका की पिटाई कर दी।

शिकायतकर्ता वैभव क्वात्रा ने पुलिस को बताया है घटना के बाद से बहन शारीरिक और मानसिक तौर पर टूट गई है। वह किसी से बात नहीं कर रही है। विवेक बिंद्रा पर केस दर्ज होने के मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

बता दे कि विवेक बिंद्रा के यू-ट्यूब पर 2.14 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। जबकि इंस्टाग्राम पर फॉलोअर की संख्या 3.9 मिलियन हैं। वहीं एक्स पर भी 3.73 लाख लोग विवेक को फॉलो करते हैं।


Leave a Reply