Latest news
पंजाब के होशियारपुर में AAP नेता की हत्या: हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां कई बार कुछ महिलाओं के चेहरे पर क्यों उग जाती है दाढ़ी ? पंजाब में कंपा देने वाली ठंड और घने कोहरे की बीच खुले स्कूल blinkit ने हटाया '10 मिनट में डिलीवरी' का दावा: जेप्टो, स्विगी भी टाइम लिमिट हटाएंगे समाज सेवक शुभम चलाना की तरफ से सभी को लोहड़ी व मकर सक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं पंजाब में कार नहर में गिरी : पानी में डूबने से मां और ढाई साल की मासूम की मौत पंजाब में दुखद घटना : ठंड से बचने के लिए कमरे में लगाई अंगीठी ने 3 सदस्यों की जान ली दिल्ली में बुजुर्ग डॉक्टर दंपति के साथ साइबर ठगी, 15 करोड़ लुट गए जालंधर में रैस्टोरैंट, क्लब और खाने-पीने की जगहें रात 12 बजे तक बंद करने का आदेश जारी ओडिशा में चार्टर्ड प्लेन क्रैश, विमान में कुल 14 लोग सवार थे

India Living News

Hot News
You are currently viewing जम्मू- कश्मीर पर PM मोदी के आमंत्रण पर सर्वदलीय बैठक से पहले राज्य में 48 घंटे का अलर्ट, इंटरनेट सेवा सस्पेंड
48 hours alert in the state before the all-party meeting on the invitation of PM Modi on Jammu and Kashmir, internet service suspended

जम्मू- कश्मीर पर PM मोदी के आमंत्रण पर सर्वदलीय बैठक से पहले राज्य में 48 घंटे का अलर्ट, इंटरनेट सेवा सस्पेंड

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर गुरुवार को यहां जम्मू कश्मीर पर सर्वदलीय बैठक का आयोजन होगा। जम्मू कश्मीर के गुपकार गठबंधन में शामिल सभी दलों एवं कांग्रेस ने इसमें शामिल होने की स्वीकृति दे दी है। हालांकि कांग्रेस का कहना है कि बैठक के न्योते के साथ इसका एजेंडा भी साथ में होता तो बेहतर होता। उधर, आतंकियों की हरकतों को देखते हुए सुरक्षा बलों के लिए जम्मू कश्मीर मे 48 घंटे का हाई अलर्ट का एलान किया गया है। 24 को इंटरनेट सेवा को सस्पेंड किया जा सकता है।

पीपुल्स एलायंस फार गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) के घटक नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी सरीखे संगठन पांच अगस्त 2019 से पहले की संवैधानिक स्थिति की बहाली और देश की विभिन्न जेलों में बंद कश्मीरी बंदियों की तत्काल रिहाई का मुद्दा उठाएंगे। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने तो एक कदम और आगे बढ़ते हुए केंद्र से पाकिस्तान के साथ भी वार्ता की प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर डाली। इस एजेंडे के अलावा नेकां, पीडीपी, माकपा अपने दल की नीतियों के मुताबिक भी पक्ष रखेंगे, क्योंकि सभी को अलग-अलग न्योता मिला है।

पीएजीडी नेताओं का कहना है कि अगर बैठक में बात कश्मीर के लोगों के हित में होगी तो मानी जाएगी, वरना हम सीधे इन्कार कर देंगे। वहीं, जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के चेयरमैन सैयद अल्ताफ बुखारी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवास पर 24 जून को होने वाली बैठक में शामिल होंगे।

 

 

source link


Leave a Reply