Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के ”हार्ट अटैक परांठे वाले” के साथ फिर हो गया कांड

जालंधर के ”हार्ट अटैक परांठे वाले” के साथ फिर हो गया कांड

जालंधर : जालंधर में हार्ट अटैक पराठा वाला के नाम से मशहूर वीर दविंदर सिंह एक बार फिर से सूर्खियों में हैं। खबर सामने आई है कि माडल टाऊन में हार्ट अटैक नाम से परांठा बेचने वाले इस युवक को स्कॉर्पियो सवार युवकों ने पीट दिया। युवक का बचाव करने के लिए जब उसका पिता व अन्य लोग आए तो उनसे भी मारपीट की गई।

जानकारी देते बीर दविंदर सिंह वडाला ने बताया कि शनिवार को जब वह माडल टाऊन में अपनी दुकान पर काम कर रहा था तो स्कार्पियो सवार करीब आधा दर्जन युवक आए। वह लोग शराब पी रहे थे और आते ही उन्होंने परांठे लगाने का आर्डर दिया। जब उसने दुकान के पास शराब पिलाने से मना किया तो वह युवक खुद को पुलिस कर्मी बताने लगे। उनकी बात न मानने पर उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दी और फिर मारपीट करने लगे। बीर दविंदर सिंह का कहना है कि जब उसके पिता बचाव करने आए तो उक्त युवकों ने उनसे भी मारपीट की और अन्य लोगों को भी पीटा, जिसके बाद वह फरार हो गए। बीर दविंदर सिंह को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। बता दे वीर दविंदर सिंह के पराठे खाने के लिए मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा तक आ चुके हैं।

वहीं इस मामले को लेकर ADCP सिटी 2 जालंधर के आईपीएस अधिकारी आदित्य ने कहा कि इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत या जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा रात 12 बजे तक दुकानें बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। जिसे सख्ती से लागू करवाया जाएगा।


Leave a Reply