Latest news
पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing AAP पार्टी से निकाले गए मोगा के मेयर बलजीत सिंह चन्नी, जानें क्या है वजह

AAP पार्टी से निकाले गए मोगा के मेयर बलजीत सिंह चन्नी, जानें क्या है वजह

पंजाब न्यूज़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मोगा नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चन्नी को पार्टी से बाहर कर दिया है। पार्टी ने तुरंत प्रभाव से उनका इस्तीफा भी ले लिया है। इस फैसले की जानकारी देते हुए AAP की ओर से एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।

पार्टी ने अपने पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेयर बलजीत सिंह चन्नी के नशा तस्करों के साथ करीबी संबंध पाए गए हैं, जांच में ऐसे पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें बाहर करने और मेयर पद से हटाने का निर्णय लिया।

बताया जा रहा है कि इन आरोपों की पुष्टि होने के बाद पार्टी हाईकमान ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत प्रभाव से सभी पदों से मुक्त कर दिया है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि बलजीत सिंह चन्नी पंजाब में आम आदमी पार्टी के पहले मेयर बने थे लेकिन अब नशा तस्करों से जुड़े होने के शक के बाद उन्हें पद और पार्टी दोनों से हाथ धोना पड़ा है।


Leave a Reply