Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing हादसे से पलटे ट्रक से लाखों रुपये के सेब चोरी के बाद दो पंजाबी समाजसेवियों ने व्यापारी को नौ लाख का चेक दिया
Two Punjabi social workers gave a check of nine lakhs to the businessman after the theft of apple worth lakhs of rupees from the truck overturned by the accident

हादसे से पलटे ट्रक से लाखों रुपये के सेब चोरी के बाद दो पंजाबी समाजसेवियों ने व्यापारी को नौ लाख का चेक दिया

फतेहगढ़ साहिब : आपको बता दे कि फतेहगढ़ साहिब में एक सेबों से भरा ट्रक पलट गया था जिसके बाद वहां लोग सड़क पर बिखरी सेब की पेटियां उठा कर भाग गए। इसके बाद इस घटना की वीडियो भी वायरल हुई जिसमे ट्रक का ड्राइवर रो रो कर अपना नुक्सान बता रहा था बोल रहा था अब सेबों के मालिक को क्या जवाब देगा , ये सारा नुक्सान कैसे भरेगा।

बता दे कि इंसानियत की बड़ी मिसाल पेश करते हुए अब कश्मीर के बारामुला जिला के सेब व्यापारी को राजविंदर सिंह निवासी पटियाला और मोहाली निवासी गुरप्रीत सिंह ने 9 लाख 12 हजार 543 रुपये का चेक एसएसपी फतेहगढ़ साहिब डॉ. रवजोत गरेवाल की मौजूदगी में सौंपा है ।

एसएसपी डॉ. ग्रेवाल ने बताया कि मानवता को शर्मसार करने वाली इस घिनौनी घटना के बाद पुलिस की विभिन्न टीमें बनाई गई थी और अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो लोगों को नामजद किया गया है।

समाजसेवी राजविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ट्रक में सेब की लूट की घटना ने उनको अंदर तक झिंझोड़ कर रख दिया था। इस घटना से पूरे पंजाब का भाईचारा बदनाम हो रहा था। जिसके बाद उन्होंने व्यापारी को चेक भेंट किया है।

दूसरी तरफ सेब व्यापारी ने कहा कि पंजाब में लोगों की मदद के बारे में देखा और सुना जरूर था लेकिन चोरी के लिए ऐसी पहली घटना घटी तो मन को बहुत बड़ी ठेस पहुंची थी। किंतु आज भाइयों ने हमारी मदद कर दी है जिसके लिए वह पंजाब के शुक्रगुजार हैं।


Leave a Reply