Latest news
आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार...

India Living News

Hot News
You are currently viewing Apple को पछाड़ दुनिया की सबसे कीमती कंपनी बनी Microsoft
Microsoft becomes the world's most valuable company, surpassing Apple

Apple को पछाड़ दुनिया की सबसे कीमती कंपनी बनी Microsoft

नेशनल न्यूज़ : खबर है कि गुरुवार को Apple को पछाड़ Microsoft दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। मांग को लेकर बढ़ती चिंताओं की वजह से आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल के शेयरों की नए साल में शुरुआत कमजोर रही है। माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों के भाव में 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई जिससे बाजार में इसकी वैल्युएशन 2875 अरब डॉलर हो गई है। जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए पैसे कमाने की दौड़ में आगे रहने से इसे निवेशकों को आकर्षित करने में मदद मिली है।

2021 के बाद अब पीछे हुई एप्पल
वहीं, एप्पल के शेयरों की कीमतों में 0.9 प्रतिशत की गिरावट आई। अब इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 2871 अरब डॉलर हो गया है। बता दें कि ऐसा साल 2021 के बाद से पहली बार हुआ है जब एप्पल इस मामले में माइक्रोसॉफ्ट से नीचे हुई हो।

2023 में ऐसा रहा दोनों का हाल
साल 2023 के खत्म होने तक एप्पल के शेयरों में 48 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के लिए यह आंकड़ा 57 प्रतिशत रहा। इसने 2023 में आक्रामक रूप से एआई टूल्स लॉन्च किए थे। इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट ने चैटजीपीटी निर्माता ओपनएआई से करार किया था।


Leave a Reply