Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing मेरा भोला है भंडारी… फेम सिंगर हंसराज रघुवंशी को जान से मारने की मिली धमकी , 15 लाख रूपए की मांग की

मेरा भोला है भंडारी… फेम सिंगर हंसराज रघुवंशी को जान से मारने की मिली धमकी , 15 लाख रूपए की मांग की

नेशनल न्यूज़ : मेरा भोला है भंडारी भजन से सुर्खियों में आए सिंगर हंसराज रघुवंशी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। गायक से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। आरोपी ने खुद को लॉरेंस और गोल्डी बराड़ गैंग का सदस्य बताया था। उसके बाद सिंगर के सिक्योरिटी गार्ड ने उज्जैन के युवक के खिलाफ मोहाली में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी राहुल कुमार नागड़े के रूप में की है।पुलिस ने राहुल कुमार नागड़े के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताया और गोल्डी बराड़ गैंग से संबंध होने का दावा किया। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी राहुल कुमार नागड़े की हंसराज रघुवंशी से पहली मुलाकात वर्ष 2021-22 में उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर में हुई थी।

शिकायत में जिक्र किया गया है कि आरोपी तीन साल पहले हंसराज रघुवंशी ने महाकाल मंदिर में एक कार्यक्रम किया था। वहीं पर आरोपी पहली बार मिला था। इसके बाद वह प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों में अक्सर शिरकत करता रहता था।


Leave a Reply