Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing भगवान परशुराम सेवा संघ तथा शिवसेना हिंद के सदस्यों ने सांसद संतोख सिंह चौधरी के घर के बाहर किया धरना प्रदर्शन कमल देव जोशी
Members of Bhagwan Parshuram Seva Sangh and Shiv Sena Hind staged a protest outside the house of MP Santokh Singh Chaudhary Kamal Dev Joshi

भगवान परशुराम सेवा संघ तथा शिवसेना हिंद के सदस्यों ने सांसद संतोख सिंह चौधरी के घर के बाहर किया धरना प्रदर्शन कमल देव जोशी

कहा : धार्मिक भावनाएं आहत करने पर सांसद चौधरी संतोख सिंह एवं अन्य पर हो मामला दर्ज ईशान्त शर्मा

जालंधर : बीते कुछ दिन पहले सांसद चौधरी संतोख सिंह द्वारा किसी कार्यक्रम के आयोजन में जूते पहन कर माता रानी की फोटो के आगे जोत प्रज्वलित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भगवान परशुराम सेवा संघ तथा शिवसेना हिंद के सदस्यों ने इकट्ठे होकर डीसीपी गुरमीत सिंह को एक मांग पत्र देते हुए मांग की थी कि कार्यक्रम के आयोजकों तथा चौधरी संतोख सिंह पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज होना चाहिए। जिस पर डीसीपी गुरमीत सिंह ने 24 घंटे में मामला हल करने का विश्वास दिलाया।पर 24 घण्टे बीतने पर भी पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाही नही की गई, इस कारण भगवान परशुराम सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल देव जोशी और शिव सेना हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा ईशान्त शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ चौधरी संतोख सिंह के घर का घेराव किया और पुतला जलाया गया। जोशी ने कहा कि वह इस मामले में किसी तरह की कोई माफी या कोई भी अन्य कार्रवाई पर सहमत नहीं होंगे, उन्होंने कहा कि यह हिंदू देवी देवताओं का सरासर अपमान है तथा वह यह अपमान हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे।

श्री ईशान्त शर्मा ने आगे कहा कि अगर पुलिस जल्द सांसद संतोख सिंह चौधरी पर मामला दर्ज नहीं करते तो भगवान परशुराम सेवा संघ तथा शिवसेना हिंद बाकी हिंदू संगठनों को साथ लेकर हाइवे पर धरना प्रदर्शन करेंगी तथा वही शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष इशांत शर्मा ने कहा कि ऐसे उच्च पद पर पहुंचकर ऐसी नीच हरकत करना किसी जिम्मेदार नागरिक को शोभा नहीं देता, अगर सांसद चौधरी पर मामला दर्ज ना हुआ तो वह पूरे देश में इसके खिलाफ शिवसेना हिंद बाकी हिंदू संगठनों के साथ मिलकर अभियान चलाएगी धरना प्रदर्शन करेंगी, पुतले फुके जाएंगे जब तक सांसद चौधरी पर मामला दर्ज नहीं होता। हिन्दू समाज शांत नही बैठने वाले जल्द कारवाही नही हुई तो पंजाब के अलग अलग जिलों में संसद के खिलाफ धरने दिए जाएंगे।

इस अवसर पर भगवान परशुराम सेवा संघ के राष्ट्रीय चेयरमैन कमल देव जोशी, शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय युवा प्रधान इशांत शर्मा, भगवान परशुराम सेवा संघ की राष्ट्रीय प्रधान श्रीमती नीलम कालिया, कृष्ण लाल शर्मा, सुमित कालिया, विशाल कालिया, मनीष शर्मा, डॉ विमल शर्मा, सन्नी शर्मा, दविंदर पाल शर्मा, अश्वनी शर्मा, निखिल त्रिपाठी, सोनू जोशी, अश्वनी जोशी, रवि प्रधान, भावना, लक्की सहगल, बंटी शर्मा, यशपाल शर्मा शिव सेना हिन्द के मोहित वर्मा ,अंकुश सहोता,सुभाष महाजन, रॉकी,अमित, रोहित,सतिंदर वालिया,इत्यादि उपस्थित थे।

 


Leave a Reply