Latest news
फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मोहर, लेक्चररों के 645 पदों को भरने की मंजूरी
Chief Minister Bhagwant Mann gave a big gift to the people of Jalandhar

पंजाब कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मोहर, लेक्चररों के 645 पदों को भरने की मंजूरी

चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मोहर लगी है। कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए नोटिफिकेशन को मंजूरी दे दी है। इससे 1.75 लाख से अधिक सरकारी मुलाजिमों को सीधा लाभ होगा। बैठक के बाद सीएम ने कहा कि राज्य सरकार पूरी पारदर्शिता से काम कर रही है।

इसके अलावा CM मान ने कहा कि कालेजों में 645 लेक्चररों के पदों को भरने को भी मंजूरी दे दी गई है। इसमें पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाएगी। 16 सरकारी कालेजों में प्रिंसिपल के पदों को भरने को भी मंजूरी दी गई है। पदों को भरने की आयु सीमा 48 से बढ़ाकर 53 वर्ष कर दी गई है। पंजाब सरकार ने गौशालाओं का 31 अक्टूबर तक का बिजली बिल माफ करने का एलान भी किया है।

CM भगवंत मान ने कहा कि कैबिनेट में गन्ने का नोटिफिकेशन अप्रूव कर दिया है। गन्ने पर ₹380 एमएसपी दी जाएगी। यह देश में सबसे ज्यादा है। ऐतिहासिक बात यह भी है कि पहली बार हुआ है कि पंजाब सरकार ने गन्ने वालों का कोई पैसा नहीं रोका है। सरकार ने पूरी अदायगी कर दी है। सीएम मान ने कहा कि 20 तारीख से गन्ना मिलें शुरू हो जाएंगी।


Leave a Reply