Latest news
डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला

India Living News

Hot News
You are currently viewing मानसा कोर्ट ने प्रियव्रत फौजी सहित तीनों आरोपियों को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
Mansa court sent all the three accused including Priyavrat Fauji on 7 days police remand

मानसा कोर्ट ने प्रियव्रत फौजी सहित तीनों आरोपियों को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस द्वारा ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद अब शूटर प्रियव्रत फौजी, दीपक, कशिश और केशव को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उन्हें 13 जुलाई के लिए अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल आरोपियों को मानसा सीआईए रखा गया है। बता दें कि आज तड़के सुबह 4:00 बजे इन चारों शूटरों को कड़ी सुरक्षा में दिल्ली से मानसा लेकर आया गया। जिसके बाद आज सुबह उनका मेडिकल हुआ फिर कोर्ट में चारों को पेश किया गया।

मूसेवाला का कत्ल करने के बाद जश्न मनाते आए थे नजर

बता दें कि बीते दिन एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें मूसेवाला की हत्या के बाद शूटर गाड़ी में जश्न मनाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान शूटरों ने हथयारों के साथ गाड़ी में जश्न मनाते हुए वीडियो बनाया है। जो कि काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है 29 मई को सिद्धू मूसेवाला का कत्ल करने के बाद शूटरों ने गाड़ी में गाने लगा कर जश्न मनाया और इन सभी 5 शूटरों के पास हथियार भी देखे जा सकते है। इस वीडियो में अंकित सेरसा, प्रियवर्त फौजी, सचिन भिवानी, भी नज़र आ रहे है। जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि गिरफ्तार किए गए दो शूटरों सहित चार लोगों का पंजाब पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड हासिल कर पंजाब लाया गया। जिन्हें अब 7 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।

 


Leave a Reply