Latest news
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में ‘मान सरकार, तुहाडे द्वार’ योजना की शुरुआत, अब घर बैठे मिलेगा 43 सेवाओं का लाभ
'Maan Sarkar, Tuhade Dwar' scheme started in Punjab, now you will get the benefit of 43 services sitting at home

पंजाब में ‘मान सरकार, तुहाडे द्वार’ योजना की शुरुआत, अब घर बैठे मिलेगा 43 सेवाओं का लाभ

पंजाब : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने रविवार को लुधियाना से ‘मान सरकार, तुहाडे द्वार’ योजना की शुरुआत की। दोनों नेताओं ने डोरस्टेप ऑपरेटर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना के तहत पंजाब की जनता को 43 प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिलेगा। लोगों को सिर्फ 1076 नंबर पर कॉल करना होगा। अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। योजना के तहत लोगों को जन्म-मृत्यु, विवाह, आय, निवास, जाति, ग्रामीण क्षेत्र, सीमा क्षेत्र व अन्य प्रमाणपत्र समेत कई सेवाओं का लाभ घर बैठे मिलेगा। हालांकि हथियारों के लाइसेंस, आधार कार्ड व स्टैंप पेपर जैसी सुविधाएं इसमें शामिल नहीं होगी। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के बाद यह योजना पंजाब में शुरू की गई है। अब 43 प्रकार की सेवाएं आपके घर का दरवाजा खटखटाएंगी। इस दौरान भगवंत मान ने बड़ी संख्या में पहुंची जनता का धन्यवाद किया। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 2018 से यह योजना शुरू हो चुकी है। लाखों लोगों ने इसका लाभ उठाया है। अगर यह काम दिल्ली और पंजाब की सरकार कर सकती हैं तो बाकी दलों की सरकारों ने क्यों नहीं किया। मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में क्यों नहीं हुआ? उन्होंने कहा कि दफ्तरों में दलालों को दिया जाने वाला पैसा मुख्यमंत्री तक जाता है। अब पंजाब की जनता ने ईमानदार सरकार चुनी है।


Leave a Reply