Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing LOCKDOWN : लुधियाना के दुगरी अर्बन एस्टेट फेज 1 एवं 2 में रविवार रात 9 बजे से अनिश्चितकाल के लिए लगा लॉकडाउन
ludhiana-police-starts-announcement-as-total-lockdown-announce-in-dugari-area

LOCKDOWN : लुधियाना के दुगरी अर्बन एस्टेट फेज 1 एवं 2 में रविवार रात 9 बजे से अनिश्चितकाल के लिए लगा लॉकडाउन

लुधियाना (सनी ): कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने दुगरी अर्बन एस्टेट फेज 1 एवं 2 में रविवार रात 9 बजे से अनिश्चितकाल के लिए लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। इस दौरान किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पूरे इलाके को सौ फीसद सील किया जाएगा। जिला मैजिस्ट्रेट वरिंदर शर्मा के आदेश मिलते ही पुलिस इलाके में सक्रिय हो गई है। पुलिस की टीमों ने दोपहर बाद से ही एरिया के तमाम मोहल्लों में बने गेट बंद करना शुरू कर दिए। इसके अलावा प्रमुख सड़कों पर बैरिकेडिंग की गयी है।

साथ ही, लोगों को घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है। लॉकडाउन को लेकर एरिया में पुलिस के वाहन बकायदा अनाउंसमेंट भी कर रहे हैं। लोगों को यह समझाया जा रहा है कि इलाके में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है, बड़ी संख्या में केस सामने आए हैं, ऐसे में वे कोरोना मानकों का पूरा पालन करें और अपने घरों में ही रहें।

आवश्यक सेवाओं के लिए रहेगी छूट

-अस्पताल, मेडिकल स्टोर, मेडिकल टेस्ट कराने आदि की छूट होगी।
-दूध,सब्जी, फल, राशन, रसोई गैस एवं अन्य जरूरत के अनुसार खाने पीने के पदार्थ, एवं पके हुए भोजन की होम डिलिवरी की इजाजत होगी।टेलिफोन, बिजली, सीवरमैन, कूड़ा कलेक्शन, केबल इत्यादि से जुड़े कर्मियों को लाकडाउन में आने-जाने की छूट होगी। इसके लिए संबंधित अथारिटी से जारी पहचान पत्र होना अनिवार्य है।

 

source link


Leave a Reply