Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर ने जालंधर में की औचक चैकिंग, कई बसें व अन्य वाहन जब्त

ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर ने जालंधर में की औचक चैकिंग, कई बसें व अन्य वाहन जब्त

जालंधर : पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज जालंधर में अचानक चेंकिंग की। इस दौरान उन्होंने अवैध रूप से चल रहे कई सारे वाहनों की चैकिंग की। लालजीत भुल्लर के जालंधर बस स्टैंड के पुल के नीचे आते ही वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई बसों व गाड़ियों जिन्होंने टैक्स नहीं भरा था, उनको बोंड भी किया गया तथा कई सारे वाहनो के चालान भी काटे गए। बता दें कि इससे पहले ट्रांसपोर्ट मंत्री पहले ड्राइविंग ट्रैक पर जांच करने पहुंचे। जहां खुद ट्रैक पर चल रहे कार्यों की उन्होंने समीक्षा की। इस दौरान ड्राइविंग टैस्ट ले रहे विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

जिक्रयोग्य है कि ड्राइविंग लाइसैंस में चल रहे घोटालों को लेकर पंजाब सरकार सख्त हो गई है तथा विभिन्न शहरों में चल रहे ड्राइविंग लाइसैंस प्रक्रिया में बड़े घोटाले होने की शिकायतें मिल रही हैं, जिसके चलते पंजाब सरकार ने हाल ही में 3 अधिकारियों को सस्पैंड भी किया है। वहीं अब खुद ट्रांसपोर्ट मंत्री भी खुद मैदान में उतर आए हैं तथा ड्राइविंग ट्रैक पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। अतः पंजाब सरकार लाइसेंस अपलाई करने से लेकर फैंसी नंबरों के गोल माल करने वालों पर भी पैनी नज़र बनाए हुए हैं और आने वाले समय में इस संबंधी बड़े खुलासे हो सकते हैं।


Leave a Reply