Latest news
मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing पटियाला जेल में क्लर्क बने नवजोत सिद्धू ,यहां उन्हें फाइलें देखने का काम सौंपा गया
Navjot Singh Sidhu's health deteriorated in jail, admitted in PGI

पटियाला जेल में क्लर्क बने नवजोत सिद्धू ,यहां उन्हें फाइलें देखने का काम सौंपा गया

चंडीगढ़ : आपको बता दे कि क्रिकेटर और पॉलिटिशियन रहे नवजोत सिद्धू अब क्लर्क बन गए हैं। बता दे कि पटियाला सेंट्रल जेल में उन्हें क्लेरिकल काम सौंपा गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सिद्धू की ड्यूटी जेल के दफ्तर के कामकाज में लगाई गई है। जिक्रयोग है कि सिद्धू को 34 साल पुराने रोड रेज केस में 1 साल की बामशक्कत कैद हुई है। वहीँ जेल के भीतर सिद्धू की सुरक्षा भी प्रबंधन के लिए चुनौती है। जिस वजह से उन्हें यह जिम्मा सौंपा गया है।

मिली जानकारी अनुसार सिद्धू की सुरक्षा को देखते हुए वह जेल दफ्तर का काम बैरक से ही करेंगे। वहीँ सिद्धू को रोजाना जेल दफ्तर की फाइलें भिजवाई जाएंगी। यहां उनकी ड्यूटी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगी। इस दौरान वह कभी भी फाइलों का काम कर सकते हैं।

वहीँ पटियाला सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट मनजीत सिंह टिवाणा ने कहा कि सिद्धू पढ़े-लिखे हैं, इसलिए उन्हें दफ्तर का क्लेरिकल कामकाज सौंपा गया है। उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि सिद्धू जेल में पूरा सहयोग कर रहे हैं।


Leave a Reply