मोगा : मोगा के गांव जलालाबाद में वीरवार सुबह एक कार असंतुलित होकर जालंधर-बरनाला हाइवे किनारे बने छप्पड़ (तालाब) में जा गिरी। बताया जा रहा है हादसे में एक बच्चे व दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मथुरादास सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार में एक ही परिवार के लोग रिश्तेदारों के साथ फिरोजपुर के कस्बा जीरा से नकोदर जा रहे थे।