पंजाब : पंजाब में लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि केद्रीय बलों की 25 कंपनियां मिल गई हैं। आने वाले दिनों में इन केंद्रीय बलों की टुकड़ी को प्रदेश के संवेदनशील और अति संवेदनशील जिलों के पोलिंग स्टेशनों में तैनात किया जाएगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने की यकीनी बनाने और सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय हथियारबंद पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 25 कंपनियां पंजाब पहुंच चुकी हैं। इन 25 कंपनियों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की पांच, सीमा सुरक्षा बल ( बीएसएफ) की 15 और इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) की पांच कंपनियां शामिल हैं।
Lok Sabha Election 2024: Preparations for Lok Sabha elections begin in Punjab











