समाना : बड़ी खबर है कि पंजाब के CM भगवंत मान ने राज्य के लोगो को राहत देते हुए एक और Toll Plaza बंद करवा दिया है। CM मान आज पटियाला स्थित समाना पहुंचे जहां उन्होंने समाना-पटियाला रोड पर टोल प्लाजा को बंद करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह टोल प्लाजा 1.9.2005 को खुला था जो 24.6. 2013 को बंद किया जा सकता था लेकिन पिछली सरकारों ने अपनी नीयत नहीं दिखाई।
उन्होंने कहा कि पंजाब में किसी भी जगह जिसका एग्रीमेंट खत्म होता है उस टोल को बंद कर दिया जाएगा। एग्रीमेंट में एक दिन का भी इजाफा नहीं किया जाएगा। CM मान ने कहा कि यह 9वां टोल प्लाजा बंद किया है इससे पहले पंजाब सरकार ने 8 टोल प्लाजा बंद किए हैं। सी.एम. मान ने कहा कि आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।