Latest news
AAP पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की बढ़ी दिक्कते , दो केस हुए दर्ज महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े

India Living News

Hot News
You are currently viewing कुत्ते के डर से पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

कुत्ते के डर से पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

पंजाब : पंजाब के रूपनगर जिले स्थित नंगल में सुबह साढ़े पांच बजे तेंदुए के पीछे जब कुत्ते दौड़े तो उससे बचने के लिए तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया। उसके बाद वह नीचे उतरने में सफल नहीं हो सका। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही वन्य प्राणी विभाग तथा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की। तेंदुए को देखने वालों की भीड़ जमा हो गई थी। जिसके चलते तेंदुआ पेड़ से उतर नहीं सका। इस कारण वन्य जीव विभाग उसे पकड़ने में सफल हो गया।

रेस्क्यू में तेंदुए को बेहोश करने के लिए बकायदा ट्रायंगुलर गन का इस्तेमाल किया गया, लेकिन गन से इंजेक्शन लगने के दौरान ही वे पेड़ से नीचे कूद गया।

उसके बाद उसे विभाग के कर्मचारियों ने लोगों की सहयोग से जाल में लपेटकर लोहे के पिंजरे में डाल लिया। जानकारी के अनुसार तेंदुए को छतबीड़ चिड़ियाघर (मोहाली) में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है।


Leave a Reply