Karwa Chauth 2024 : सुहागिन महिलाओं को हर वर्ष करवा चौथ का बेसब्री से इंतजार रहता है। अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु और बेहतर जीवन के लिए सुहागिन महिलाएं हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं दिनभर उपवास रखते हुए रात को चंद्रमा के निकलने पर दर्शन और पूजन करते हुए अपना व्रत खोलती हैं। इससे पहले महिलाएं सूर्योदय होने के साथ करवा चौथ का व्रत आरंभ कर देती हैं। जिसमें सूर्योदय से पहले सरगी खाई जाती है, फिर शाम को करवा माता, भगवान गणेश की पूजा और कथा सुनी जाती है। तो आइए जानते हैं इस बार करवा चौथ पर पूजा के लिए क्या मुहूर्त है और चांद कितने बजे निकलेगा।
सरगी का महत्व और शुभ मुहूर्त 2024
सुहागिन महिलाएं करवा चौथ पर सूर्योदय से पहले स्नान करके व्रत रखने का संकल्प लेती हैं और सास द्वारा दी गई सरगी का सेवन करती हैं। सरगी में मिठाई, फल, सैवई, पूड़ी और साज-श्रृंगार का सामान दिया जाता है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर 2024, रविवार को रखा जाएगा। ऐसे में 20 अक्तूबर को सूर्योदय का समय सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर है। करवा चौथ पर सरगी सूर्योदय होने से दो घंटे पहले खाई जाती है। ऐसे करवा चौथ पर सरगी खाने का शुभ मुहूर्त सुबह 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
चतुर्थी तिथि
पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए सुहागिन महिलाएं इस साल कार्तिक कृष्ण चतुर्थी करवा चौथ का व्रत रविवार 20 अक्तूबर को रखेंगी। करवा चौथ की चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर 2024 को सुबह 6:46 बजे से शुरू होगी और 21 अक्टूबर 2024 को सुबह 4:16 बजे समाप्त होगी।
करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त 2024
करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखते हुए शाम को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करवा माता, भगवान शिव, माता पार्वती, विध्नहर्ता मंगलमूर्ति भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा अर्चना करती हैं। इस बार करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र का अद्भुत संयोग बना हुआ है। करवा चौथ पर 20 अक्तूबर को पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 46 मिनट लेकर शाम को 06 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय
करवा चौथ पर चंद्रमा की विशेष पूजा करने का विधान होता है। चंद्रमा को मन, शीतलता, लंबी आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है और चंद्रदेव की पूजा से वैवाहिक जीवन सुखमय और अच्छा रहता है। वैदिक पंचांग के मुताबिक करवा चौथ पर आसमान में चांद के निकलने का समय शाम 07 बजकर 53 मिनट रहेगा।
करवा चौथ पर कब निकलेगा आपके शहर में चांद…
(वैदिक पंचाग के मुताबिक अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय)
शहर समय
दिल्ली Karwa Chauth Moon Time Delhi रात 07:53
नोएडा Karwa Chauth Moon Time Noida रात 07:52
मुंबई Karwa Chauth Moon Time Mumbai रात 08:36
कोलकाता Karwa Chauth Moon Time Kolkata रात 07:22
चंडीगढ़ Karwa Chauth Moon Time Chandigarh रात 07:48
पंजाब Karwa Chauth Moon Time Punjab रात 07:48
जम्मू Karwa Chauth Moon Time Jammu रात 07:52
लुधियाना Karwa Chauth Moon Time Ludhiana रात 07:52
देहरादून Karwa Chauth Moon Time Dehradun रात 07:24
शिमला Karwa Chauth Moon Time Simla रात 07:47
पटना Karwa Chauth Moon Time Patna रात 07:29
लखनऊ Karwa Chauth Moon Time Lucknow रात 07:42
कानपुर Karwa Chauth Moon Time Kanpur रात 07:47
प्रयागराज Karwa Chauth Moon Time Prayagraj रात 07:42
इंदौर Karwa Chauth Moon Time Indore रात 08:15
भोपाल Karwa Chauth Moon Time Bhopal रात 08:07
अहमदाबाद Karwa Chauth Moon Time Ahmedabad रात 08:27
चेन्नई Karwa Chauth Moon Time Chennai रात 08:18
बंगलूरू Karwa Chauth Moon Time Bengaluru रात 08:30
जयपुर Karwa Chauth Moon Time Jaipur रात 08:05
रायपुर Karwa Chauth Moon Time Raipur रात 07:43













