Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing सावधान :घर बैठे टाइपिंग का काम करना युवती को पड़ा भारी, कंपनी ने सैलेरी देने की बजाय हजारों रुपये का लगा दिया चूना
kartarpur-girl-fraud-by-all-india-typing-company-instead-of-giving-salary-of-her-work

सावधान :घर बैठे टाइपिंग का काम करना युवती को पड़ा भारी, कंपनी ने सैलेरी देने की बजाय हजारों रुपये का लगा दिया चूना

जालंधर (अनुराग ): करतारपुर के खानके फतेहगढ़ की रहने वाली कालेज छात्रा गगनदीप कौर से कई दिनों तक टाइपिंग का काम करवा कर मेहनताना नहीं दिया गया, उल्टा उसे ठग लिया गया। उसे मेहनताना देने के बजाय कोर्ट केस की धमकी देकर हजारों रुपये ठगी कर ली गई। बिहार के दो युवकों के खिलाफ साइबर सेल ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

आल इंडिया टाइपिंग जाब नाम की कंपनी की एक लड़की ने खुद को गुजरात से होने की बात कह कर गगनदीप कौर को फोन किया। उसने कहा कि वह घर बैठे टाइपिंग का काम करे तो उसे हर महीने 17,500 रुपये पगार मिलेगी। इसके बाद उसे छह दिन के भीतर 700 फार्म भरने के लिए कहा गया। काम खत्म करने के बाद कंपनी की तरफ से फोन आया कि उसने काम गलत किया है।

ऐसे में पैसे देने के बजाय उससे 6999 रुपये मांगे गए। उसने डर के कारण पैसे उनके दिए अकाउंट नंबर में डाल दिए। इसके बाद उसे फिर से काम दिया गया, लेकिन काम के बाद कोर्ट केस की धमकी देकर उससे उल्टा 6999 रुपये और ले लिए गए। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि बिहार के नवादा के राहुल कुमार सिंह व कृष्ण मुरारी लोगों को ठग रहे हैं।

 

source link


Leave a Reply